पहल और परख सर्वेक्षण के परिणामों का हुआ विश्लेषण, न्यून सम्प्राप्ति वाले विद्यार्थियों के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना

पौड़ी : जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा पौड़ी की अध्यक्षता में बीते 18 अगस्त को ‘पहल’ सर्वेक्षण और ‘परख’ सर्वेक्षण 2024 के जिले के परिणामों का विश्लेषण किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से परख रिर्पोर्ट का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी अत्रेश सयाना द्वारा न्यून सम्प्राप्ति वाले विषयों में विकासखण्ड स्तर से ठोस कार्ययोजना बनाये जाने और न्यून सम्प्राप्ति वाले छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उपचारात्मक शिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में तय किया गया कि छात्र-छात्राओं की दक्षता में सुधार के लिए डायट द्वारा मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार किये जायेंगे। साथ ही विज्ञान और गणित विषय में उत्कृष्ट शिक्षकों का पूल निर्माण कर नवाचारी क्रियाकलापों को जनपद के समस्त विद्यालयों के साथ साझा किया जायेगा। विकासखण्ड स्तर पर होने वाली मासिक अनुसमर्थन बैठकों को न्यून सम्प्राप्ति वाले विद्यालयों में सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा पौड़ी और मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा ‘पहल’ सर्वेक्षण के परिणामों को विकासखण्ड स्तर पर गम्भीरता पूर्वक विश्लेषण करने और सुधार के लिए बनायी जा रही कार्ययोजना को यथाशीघ्र लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत

Thu Aug 20 , 2026
सुबह कार की नंबर प्लेट से मिली दुर्घटना की जानकारी गोपेश्वर (चमोली)। छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान की कार गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा नंदानगर विकासखंड के कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर चंचोली गधेरे के पास हुआ। मृतक की पहचान कुरूड़ गांव निवासी संदीप गौड़, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!