एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

  • नशे के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहीम में अपना सहयोग प्रदान करने की करी अपील
  • अपने आस-पास नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए कराया अवगत

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूली छात्र छात्राओं व आमजनमानस को नशे के दुष्परिणामो तथा उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक : 20-06-26 को दून पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए स्कूली छात्र छात्राओं व आम जनमानस के साथ चौपाल तथा जनजागरुकता रैली का आयोजन सभी को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए नशा उन्मूलन से संबंधित पम्पलेट वितरित किये गए तथा छात्र-छात्राओं व आम जन मानस को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके प्रमुख कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गयी।

अभियान के दौरान पुलिस की टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को उनके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी मिलने पर उसे तत्काल पुलिस को देने तथा उनकी पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखने के संबंध में अवगत कराया गया, साथ ही स्वंय नशे से दूर रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के विरूद्ध जागरूक किये जाने तथा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही दून पुलिस की मुहीम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत मे उपस्थित छात्र छात्राओं व आम जन को “say yes to life, no to drugs” की शपथ दिलाई गई।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Sun Jun 21 , 2026
  युवाओं से संवाद कर उनके सुझावों एवं जिज्ञासाओं को सुना, लक्ष्य निर्धारण और नवाचार के लिए किया प्रेरित युवा शक्ति ही विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने का सबसे बड़ा आधार : मुख्यमंत्री रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को मिल रहे नए अवसर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!