टिहरी : देवरीतल्ली से “जी राम जी योजना” का आगाज, अब ग्रामीण श्रमिकों को मिलेंगा 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी

  • विधायक किशोर उपाध्याय और सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया शुभारंभ, पाइपलाइन निर्माण व मरम्मत कार्य भी होंगे शामिल

नई टिहरी। ग्रामीण श्रमिकों की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में टिहरी जनपद में गुरुवार को ‘जी राम जी योजना’ (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) का शुभारंभ किया गया। विकासखंड चंबा के देवरीतल्ली (कोटी) से विधायक किशोर उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि अब पात्र श्रमिकों को 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार तथा ₹252 के स्थान पर ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी।

जनपद टिहरी के विकासखंड चंबा स्थित देवरीतल्ली (कोटी) में आयोजित कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने ‘जी राम जी योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि योजना के तहत अब पात्र श्रमिकों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, पूर्व में मिलने वाली ₹252 प्रतिदिन मजदूरी बढ़ाकर ₹300 प्रतिदिन कर दी गई है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पानी की पाइपलाइन निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को भी शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के बाद सीडीओ ने विकासखंड चंबा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। विद्यालय में उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही कोचिंग व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को केंद्रों में स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में चंबा प्रमुख सुमन सजवाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में करें समायोजित : सीएम धामी

Fri Jul 3 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा में समायोजित करने की प्रक्रिया को तय समय के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!