मंगलौर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद

मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए, जबकि मौके पर लगभग 800 लीटर लाहन नष्ट कर दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी द्वारा जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया।

बुधवार को मंगलौर पुलिस ने सीआईयू रुड़की की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आकाशदीप कॉलोनी, कर्नल एनक्लेव, मंगलौर क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा मौके पर तैयार की जा रही लगभग 800 लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र काशीराम निवासी ग्राम बिझौली, परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नात्थूखेड़ी तथा सौरभ पुत्र जोमपाल निवासी ग्राम नात्थूखेड़ी, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर, उपनिरीक्षक मनोज सिंह कठैत, कांस्टेबल तेजपाल, शिवकुमार तथा सीआईयू रुड़की से अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल आशीष, अजय काला, रविंद्र खत्री और महिपाल तोमर शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूएनडीपी के सहयोग से उत्तराखंड में कौशल, रोजगार और डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति

Fri Jul 3 , 2026
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से  शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की भारत में डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव सुश्री ईजाबेल ने  शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों और भविष्य के सहयोग पर चर्चा की। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!