टीएचडीसी टनल हादसा : मृतक परिवारों के मुआवजे में बढ़ोतरी के ठोस कदम

गोपेश्वर (चमोली)। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे में बढ़ोतरी के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने परियोजना में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मृतक परिवारों को वर्तमान में घोषित सहायता के अलावा अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

टनल हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि कम होने पर परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने नाराजगी जताते हुए इसे बढ़ाने की मांग उठाई थी। इस पर मंत्री कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त सहायता दिलाने के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी स्तर से पैरवी की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष से करीब दस लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावना है। वहीं टीएचडीसी की ओर से भी मृतक परिवारों को पांच लाख रुपये देने की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त बीमा राशि का भुगतान भी किया जाना है। ऐसे में मृतकों के परिजनों को मिलने वाली कुल आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी होगी।

मदन कौशिक ने कहा कि परियोजना में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने तक परियोजना का काम बंद रहेगा। इसके बाद सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा और आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के बाद ही परियोजना में काम दोबारा शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और परियोजना प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मसैण में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, ट्रीटमेंट के लिए 25 लाख

Sun Aug 16 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर नगर के ब्रह्मसैण क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भू-धंसाव के ट्रीटमेंट के लिए तत्काल 25 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!