स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

पौड़ी : हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने जिला कार्यालय के निकट स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी को निर्देश दिये कि हेमवती नंदन बहुगुणा के स्मारक के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, वर्टिकल गार्डन एवं स्मारक पट्ट हेतु एक सप्ताह के भीतर आगणन तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने स्मारक की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का प्रशासनिक जीवन सुशासन, जवाबदेही और प्रभावी नीति क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर हमें महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को आत्मसात कर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। जिन्हे अपनाकर सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, ईओ नगर पालिका पौड़ी संजय कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत, दीपक नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला : सोहन सिंह बने बदरी-केदार मंदिर समिति के स्थायी CEO

Sun Apr 26 , 2026
देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 के शुरू होते ही उत्तराखंड सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) को स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दे दिया है। चमोली में तैनात पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के आदेश के तहत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!