कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआईयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में बीती 11 मई को कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ एवं सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा लगातार थानाक्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दौराने रूटीन चेकिंग में संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा मालन नदी पुल के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त शहनवाज उर्फ शानू निवासी कोटद्वार तथा मोहम्मद फईम निवासी नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 01 किलो 52 ग्राम चरस  (जिसमें शहनवाज उर्फ शानू, के कब्जे से 876 ग्राम तथा मो0फईम कब्जे से 176 ग्राम चरस) बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से चरस की तस्करी कर रहे थे और दोनों स्वयं भी नशे के आदी हैं तथा फल एवं मछली बेचने का कार्य करते हैं। नशे की सप्लाई कर धन अर्जित करने की लालसा में वे इस चरस को को बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-106/2026, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

1. शहनवाज उर्फ शानू (उम्र-30 वर्ष), निवासी- कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल 

2. मो0फईम (उम्र-32 वर्ष) निवासी-जाफ्तागंज, नजीबाबाद उत्तर प्रदेश, हाल पता- लकडी पडाव कोटद्वार

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सही मार्गदर्शन से छात्र चुन सकते हैं बेहतर भविष्य – नेहा भट्ट

Tue May 12 , 2026
पोखरी (चमोली)। राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कैरियर गाइडेंस एवं एडोलसेंस कार्यक्रम पर कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने कहा कि सही जानकारी से छात्र अपना भविष्य बेहतर बना सकते है।  उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने कहा कि प्रारंभिक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!