18 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव, 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 रिक्त सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी।

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

आयोग ने बताया कि यह चुनाव 10 राज्यों में आयोजित किए जाएंगे। जिन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर नए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों, झारखंड की दो सीटों तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे।

इन सीटों पर जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून सूचना निदेशालय में सोलर क्रांति, 70 किलोवाट प्लांट से बिजली बिल घटकर ₹1700

Fri May 22 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव दिख रहे हैं। देहरादून स्थित उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया, रायपुर स्थित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!