रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए यात्री, एक की मौत, एक गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग : सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर हनुमान बैरल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पत्थरों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

Fri May 22 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!