कपाट खुलते ही उमड़ी आस्था की भीड़, डीएम-एसपी उतरे ग्राउंड जीरो पर

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। तीर्थयात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार लगातार धाम में ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारी हर छोटे-बड़े पहलू पर पैनी नजर रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

डीएम, एसपी ने सकारात्मक संदेश देते हुए अधिकारियों के साथ स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर ड्यूटी में तैनात कर्मियों और श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कोतवाली बदरीनाथ में तैनात होमगार्ड जवानों को ठंड से बचाव का जैकेट वितरित किए गए। जवानों को विषम मौसम में सतर्क रहते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। पहली बार वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों से भी अधिकारियों ने संवाद किया। उनके अनुभव सुने गए और उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान ब्रह्म कपाल क्षेत्र और मंदिर में दर्शन के लिए लगी कतारों की व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। मंदिर समिति को जूता काउंटर, मोबाइल काउंटर, माइक व्यवस्था और लाइन प्रबंधन को प्राथमिकता से सुधारने को कहा गया।

डीएम और एसपी ने केवल व्यवस्थाओं को देखा ही नहीं, बल्कि सीधे श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया। दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से बातचीत की और यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, भावना कैंथोला, व होशियार सिंह पंखोली आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट हुआ जारी

Sun Apr 26 , 2026
रामनगर : उत्तराखण्ड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। साल भर की मेहनत के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर स्थिति कार्यालय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज यानी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!