उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल

रुद्रप्रयाग। जिले के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम, जखोली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा।

घायलों में वाहन चालक राजीव कुमार (46) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र सिंह (40) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55) निवासी बुढना शामिल हैं। इनमें छुम्मा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उक्रांद ने रोका महेंद्र भट्ट का काफिला, स्थानीय मुद्दों और कर्णप्रयाग घटना पर मांगा जवाब

Sun Jun 21 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने पोखरी के भैरवधार थालाबैड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का काफला रोक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा कर्णप्रयाग में हुई हालिया घटना को लेकर जवाब मांगा। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भैरवधार में महेंद्र भट्ट […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!