बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- पुष्कर मास में चारधाम यात्रा परम सौभाग्य

  • भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर साझा की आध्यात्मिक अनुभूति, यात्रा व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

गोपेश्वर (चमोली)। फिल्म अभिनेता, कवि एवं लेखक डा. आशुतोष राणा ने को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति साझा की। उन्होंने कहा कि पुष्कर मास में चारधाम यात्रा करना परम सौभाग्य और कल्याण का मार्ग है। भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के उपरांत राणा ने कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा। उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बावजूद प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। पुलिस और सुरक्षा बलों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं और भगवान के बीच अवरोध नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हीट वेव से निपटने को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए जाएंगे हीटस्ट्रोक कक्ष, सचिव सचिन कुर्वे ने कहा – हीट सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Wed May 20 , 2026
उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जिलों को जारी एडवाइजरी- हीटस्ट्रोक कक्ष, दवाओं की उपलब्धता और रोजाना रिपोर्टिंग अनिवार्य देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव से निपटने के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!