झंडीचौड़ उत्तरी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

झंडीचौड़ । अंबेडकर जयंती के अवसर पर झंडीचौड़ उत्तरी में अंबेडकर मंच द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर समाज में जागरूकता का संदेश देते हुए पौध वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

अंबेडकर मंच की अध्यक्ष गीता सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के मूल मंत्र को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

गीता सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों पर विशेष जोर देते हुए हिंदू कोड बिल का उल्लेख किया। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आकलन इस बात से किया जा सकता है कि उस समाज की महिलाओं ने कितनी प्रगति की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत चौधरी (सचिन अंबेडकर मंच) ने की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अमित नेगी, पार्षद सीता देवी (झंडीचौड़ पूर्वी), सुखपाल शाह (झंडीचौड़ पश्चिमी), शिवम भूषण शाह, आलम सिंह, सुनील हल्दिया, देव सिंह, अभिज्ञान, अभिमन्यु, सरोज देवी, बिजमा देवी, संतोष देवी, मीनाक्षी देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, पुष्पा देवी, हिमांशी देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम – ऋतु खंडूड़ी भूषण

Fri Apr 17 , 2026
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को विधायिका में सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!