जोशीमठ : वर्ष 2023 में जोशीमठ को बचाने और आपदा प्रभावितों के हक-हकूक की आवाज बुलंद करने वाले आंदोलनकारियों के लिए मंगलवार का दिन न्याय की जीत का प्रतीक बना। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा प्रभावितों पर दर्ज किए गए मुकदमों में दो साल बाद माननीय अदालत का फैसला आया है, जिसमें सभी साथियों को ससम्मान बरी (दोषमुक्त) कर दिया गया है। समिति ने इसे जन-संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि आपदा पीड़ितों के उत्पीड़न के लिए किए गए झूठे मुकदमे सत्य को दबा नहीं सके। अतुल सती ने सभी संघर्षशील साथियों को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि जोशीमठ के अस्तित्व को बचाने और प्रभावितों को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
Next Post
उत्तराखंड : हिमस्खलन और खराब मौसम का अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह
Tue Mar 24 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन को लेकर रक्षा भू-भौतिकी अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) ने चेतावनी जारी की है। जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए खतरे का स्तर-दो (मध्यम) निर्धारित किया गया है, […]

You May Like
-
3 months ago
चार राज्यों के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे रेशम बुनकर
