कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को किया सम्मानित

हरिद्वार : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा के आवास पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के योगदान को भी याद किया गया।
इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी निरंतर गतिशील रहकर अंत्योदय से सर्वोदय तक का सफर तय कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर चुकी है और एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लंबी यात्रा में राजकुमार अरोड़ा जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अद्वितीय राष्ट्रभक्ति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित होकर भाजपा की स्थापना भारतीय राजनीति में एक युगांतकारी परिवर्तन का प्रतीक बनी। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के प्रति समर्पित विचारधारा का सशक्त प्रवाह है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाया है। आज भाजपा अपने विशाल कार्यकर्ता आधार और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, मंडल महामंत्री गौरव वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम विशाल मिश्रा ने ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी व रिकॉर्ड रखरखाव की व्यवस्था का लिया जायजा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश

Mon Apr 6 , 2026
रुद्रप्रयाग : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने आज अगस्त्यमुनि स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!