यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 32 दिनों में मंदिर समिति को 23.5 लाख की आय

बड़कोट। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या का असर मंदिर समिति की आय पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक मंदिर समिति की आय में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

गुरुवार को यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में स्थापित दान पात्र को मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खोला गया। इसके बाद दान पात्र में प्राप्त धनराशि की गणना की गई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद बीते 32 दिनों में मंदिर समिति को कुल 23.5 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसमें दान पात्र से करीब 15.5 लाख रुपये की राशि मिली, जबकि रसीद बुक के माध्यम से लगभग 7.5 लाख रुपये की आय दर्ज की गई है।

मंदिर समिति के अनुसार, यात्रा सीजन के दौरान अब तक लगभग सवा तीन लाख श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से पूरे क्षेत्र में रौनक बनी हुई है। यात्रा मार्ग पर होटल व्यवसायी, घोड़ा-खच्चर संचालक, दुकानदार और स्थानीय व्यापारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यात्रियों की आवाजाही से स्थानीय कारोबार को भी अच्छा लाभ मिल रहा है।

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल और पुरोहित समाज के मनमोहन उनियाल ने बताया कि कई व्यवस्थागत चुनौतियों और अव्यवस्थाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ धाम पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं सुविधाजनक बनाया जाए तो मंदिर समिति की आय में और अधिक वृद्धि हो सकती है। उन्होंने धाम में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, बेहतर प्रबंधन और आय के नए स्रोत विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया JE

Fri May 22 , 2026
ऋषिकेश : भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का प्रहार लगातार जारी है। अब तक विजिलेंस की कार्रवाई में कई रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारी पर विजिलेंस का शिकंजा कसा जा चुका है। इसी क्रम में ऋषिकेश से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विजिलेंस टीम ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!