हिमाचल और उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, कार्यप्रणाली पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून : डांडा धर्मपुर स्थित अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार सहित सदस्यों ने भ्रमण कर राज्य में आयोग के द्वारा किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली। दोनों आयोग के अध्यक्षों ने की कार्यप्रणाली को आपसी साक्षा करते हुए अनुसूचित जाति समाज की जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि आयोग का उद्देश्य पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना है।

शुक्रवार को देहरादून में एससी आयोग के कार्यालय में पहुंचे हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार (पूर्व कैबिनेट मंत्री), सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा, शालनी जामवाल को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। हिमाचल आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि हिमाचल और उत्तराखंड दोनों पहाडी राज्य है, दोनों राज्यों के अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं एक जैसी है। उन्होंने हिमाचल सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लेकर आयोग की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने उत्तराखंड के आयोग के कार्याे की सराहना की।

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने राज्य के आयोग की गतिविधियों से लेकर शिकायतों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा एससी वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों से भी रूबरू कराया। बताया कि आयोग में अनुसूचित जाति उत्पीड़न के सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण से लेकर भूमि सम्बन्धी विवादों के निराकरण प्राथमिकता से किया जाता है। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष भगवत मकवाना, अनुसूचित जाति आयोग की सचिव कविता टम्टा, आयोग के सदस्य विशाल मुखिया, भागीरथी कुंजवाल, सुनीता देवी, विधिक सलाहकार राजू महर आदि मौजूद थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विरासत को सहेजते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार

Sat May 23 , 2026
उत्तराखंड बनेगा संतुलित और मानवीय विकास का राष्ट्रीय मॉडल – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार स्वास्थ्य, आवास, डिजिटल सुशासन, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बताया अगले दशक की विकास यात्रा का आधार बोले – विकास केवल निर्माण नहीं, बल्कि बेहतर जीवन, अधिक अवसर और जनविश्वास का विषय गांव-गांव तक स्वास्थ्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!