नाबार्ड की आरआईडीएफ परियोजनाओं की डीएम गौरव कुमार ने की समीक्षा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने नाबार्ड की आरआईडीएफ परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया है।

नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, कौशल शिक्षा एवं सेवायोजन, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। धीमी गति से संचालित परियोजनाओं में तेजी लाने पर बल देते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। अधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर कार्यों की सतत निगरानी करने तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

डीएम गौरव कुमार ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण एवं आवश्यक अवसंरचना कार्यों की पहचान करने को कहा, ताकि ऐसे प्रस्ताव नाबार्ड को आरआईडीएफ के तहत भेजे जा सके। कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।

बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रेयांश जोशी ने जिले में आरआईडीएफ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समग्र स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नाबार्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं बेहतर कार्यान्वयन की बात कही।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, सीएचओ नितेंद्र सिंह, सीवीओ अशीम देब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशन कार्डों का सत्यापन अभियान, अपात्रों पर होगी कार्रवाई

Fri May 8 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान जोर पकड़ने लगा है। इसके तहत अपात्रों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय ने बताया कि जनपद में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सही लाभ देने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!