टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने लिया संज्ञान, कहा – पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बने नए पुल के एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) के आंशिक रूप से धंसने का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बना पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है। रिटर्न वाल के एप्रोच में मिट्टी भरान का जो काम किया गया था उसमें अंदर से पानी निकल कर एप्रोच रोड में आ गया जिस वजह से उस स्थान पर कैबेटी बन गई जिसे तुरंत ही भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने लोनिवि सचिव और प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही इसे दुरुस्त कर यातायात के लिए खोल दिया जाये। उन्होंने कहा कि पुल का मुख्य स्ट्रक्चरल डिजाइन पूरी तरह सुरक्षित है, समस्या सिर्फ एप्रोच रोड पर आई है। मौके पर बुलडोजर और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें गड्ढे को भरने और मार्ग को सुचारू करने के काम में जुटी हुई हैं। शीघ्र ही पुल को यातायात हेतु दोबारा शुरू कर दिया जायेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन

Wed Jul 29 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देशों के बाद नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नए पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुख्य अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को पत्र […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!