भोजन माताओं ने उठाई वेतन वृद्धि को आवाज

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक सभागार में भोजन माताओं ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें सरकार से तत्काल भोजनाओं की समस्याओें का समाधान करते हुए मानदेय बढ़ाए जाने की गुहार की है। 

सीआईटीयू नेता राजेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भोजन माताओं ने कहा कि विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के सफल संचालन में भोजन माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन मिलने वाला मानदेय बेहद कम है। बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान मानदेय से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से शीघ्र वेतन वृद्धि कर भोजन माताओं को सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। स्कूलों में भोजन बनाने के लिए गैस की सबसे बड़ी समस्या बन रही है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन की ओर से आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें 29 जून को जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अंजू देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी,गौरा देवी समेत तमाम भोजन माताएं मौजूद रही।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को लिया हिरासत में

Mon Jun 8 , 2026
देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या UK17W 3081 छत पर बैठकर एक व्यक्ति हुड़दंग एवं सार्वजनिक शांति भंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक मसूरी को आवश्यक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!