घिल्डियाल गाँव में त्रिदिवसीय ग्रामोत्सव 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न

पौड़ी : गजवाड़ क्षेत्र के घिल्डियाल गाँव में आयोजित त्रिदिवसीय “ग्रामोत्सव 2026” सांस्कृतिक चेतना, ग्राम एकता और सामूहिक सहयोग का अद्भुत उदाहरण बनकर सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में क्षेत्रीय लोकसंस्कृति, पारंपरिक कार्यक्रम, सामूहिक भोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, चित्रकला प्रतियोगिता तथा ग्राम सहभागिता ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बनाए रखा।

ग्रामोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भावना चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने पूरे आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया। विशेष आकर्षण के रूप में 24 मई की रात्रि बहनों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका “रानी बहुरानी” ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

ग्रामोत्सव के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरना बडूनी (घिल्डियाल गाँव) एवं नक्श, पिता बृजेन्द्र सिंह नेगी (बोरगाँव) को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार अंशिका तथा तृतीय पुरस्कार प्रियांशी को प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम की मातृशक्ति, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भोजन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग, जल आपूर्ति, सामग्री आवागमन, निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया। अंतिम दिवस पर बहनों की पारंपरिक विदाई रस्म एवं सामूहिक रात्रि भोजन ने आयोजन को भावनात्मक एवं आत्मीय स्वरूप प्रदान किया।

ग्रामोत्सव आयोजन समिति ने इस सफल आयोजन का श्रेय समस्त ग्रामवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सहयोगियों की सामूहिक भावना को दिया। आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग हेतु आशुतोष घिल्डियाल, सूरजमणि घिल्डियाल, गणेश घिल्डियाल, राहुल घिल्डियाल, नरेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, विकास रावत, धीरज मणि घिल्डियाल, हर्षमणि घिल्डियाल, अनिल द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, दीपक घिल्डियाल, रोहित घिल्डियाल, रजत घिल्डियाल सहित सभी सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

ग्रामोत्सव 2026 ने यह संदेश दिया कि गाँव की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, सहयोग, संस्कृति और सामूहिक संकल्प में निहित होती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील

Fri May 29 , 2026
मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल व एमडीडीए की बड़ी कार्रवाईअवैध […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!