मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 

भोपाल। मॉडल और अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। हाईकोर्ट के निर्देश पर रविवार को भोपाल एम्स में ट्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें दिल्ली AIIMS से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी शामिल रही।

पोस्टमार्टम के बाद ट्विषा का शव स्वजनों को सौंप दिया गया। शाम करीब सवा पांच बजे भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ट्विषा को लाल जोड़े में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और बड़ी संख्या में परिजन, पूर्व सैनिक, मीडिया कर्मी तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। ट्विषा के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि 31 वर्षीय ट्विषा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और विवाह के बाद भोपाल आई थीं। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसी के चलते हाईकोर्ट के निर्देश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इस हाई-प्रोफाइल मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए विशेष सुनवाई तय की है। सोमवार 25 मई को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की विशेष पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अब पूरे देश की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम के पास कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर खिसका, कोई नुकसान नहीं

Sun May 24 , 2026
चमोली। उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम के समीप कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने और नीचे की ओर खिसकने की घटना सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!