गैरसैंण और काण्डा में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम

देहरादून : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीजल (एचएसडी) एवं रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है। 

कंपनियों के अनुसार, उत्तराखण्ड में समग्र आपूर्ति स्थिति पूरी तरह स्थिर एवं पर्याप्त है। टर्मिनलों एवं डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक संपूर्ण ईंधन आपूर्ति श्रृंखला सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। राज्य के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पूर्ति का कार्य सुचारु रूप से जारी है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

आईओसीएल उत्तराखण्ड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद अथवा संग्रहण (पैनिक बाइंग) से बचें। साथ ही ईंधन उपलब्धता संबंधी सही एवं प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – सांसद अनिल बलूनी

Wed May 20 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। कलेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अनिल बलूनी ने डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग और निजमुला-गौणा-पाणा ईरानी मोटर मार्ग निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!