श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

लक्ष्मणझूला : आगामी श्रावण कांवड़ मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं मेले के सफल संचालन को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में जिला पंचायत बैरियर स्थित पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहन पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त कोठार बायपास मार्ग, पार्वती माता मंदिर पार्किंग, झिलमिल गुफा क्षेत्र, पुंडरासूं चौक से पुलिया खेत तक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई। साथ ही तोली मंदिर गेट से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर तक पैदल मार्ग एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों का भी निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस जवानों के लिए बन रही बैरिक एवं नव निर्मित पुलिस चौकी नीलकंठ का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी श्रावण कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार–किशनपुरी मार्ग पर नए पुल का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

Sun Jun 28 , 2026
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कोटद्वार–किशनपुरी–चिल्लरखाल मार्ग पर तेली स्रोत नदी के ऊपर निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन पुल का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित यह पुल क्षेत्र की एक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!