पौड़ी गढ़वाल : विधायक बोर्ड लगे वाहन पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर जब्त

पौड़ी : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं यात्रा मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा यात्रा मार्ग पर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की जा रही है, जो नियमों की अनदेखी कर स्वयं के साथ-साथ अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसी क्रम में श्रीनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक वाहन को रोका गया, जिस पर आगे से “विधायक” का बोर्ड लगाया गया था। वाहन के शीशों पर काली फिल्म चढ़ाई गई थी तथा वाहन में अवैध हूटर का प्रयोग भी किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन से हूटर जब्त किया गया, काली फिल्म उतरवाई गई तथा वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

पौड़ी पुलिस सभी यात्रियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा वाहनों पर किसी भी प्रकार के अवैध बोर्ड, काली फिल्म, हूटर अथवा प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। आपकी एक छोटी सी जिम्मेदारी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यायालय द्वारा जारी NBW में पौड़ी पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sun May 24 , 2026
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!