कोटद्वार : न्यायालय से जारी गैरजमानती वारंटों की तामील में पुलिस ने 3 वारंटी किए गिरफ्तार

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी NBW वाद संख्या-1786/2024 , धारा- 138 NI Act से संबंधित वारण्टी नवल किशोर, निवासी- कोटद्वार व वाद संख्या-221/2025, धारा- 60 Ex act से संबंधित वारण्टी सोनू, निवासी- कोटद्वार  को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय एसीजेएम कोटद्वार में वाद संख्या-690/2023 एवं वाद संख्या-2449/2022, धारा-138 NI Act से संबंधित मामलों में फरार चल रहे वारंटी दीपचन्द्र कुकरेती, निवासी- कोटद्वार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वेधानिक कार्यवाही की गई.

 

नाम पता वारण्टी

1. नवल किशोर, निवासी- कोटद्वार 

2. सोनू, निवासी- लोकमणिपुर कोटद्वार 

3. दीपचन्द्र कुकरेती, निवासी कोटद्वार

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : एसआईआर-2026 के सफल संचालन के लिए बीएलए के साथ बैठक आयोजित

Mon Jun 1 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर- 2026) के प्रभावी संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष  में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!