रामपुर सिंकिंग जोन का हुआ कायाकल्प, अब सुरक्षित व सुगम होगा केदारनाथ मार्ग

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग–गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अत्यंत संवेदनशील रामपुर सिंकिंग जोन का राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) विभाग द्वारा सफलतापूर्वक कायाकल्प कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत लगभग 120 मीटर लंबाई में भू-स्खलन एवं धंसाव से प्रभावित क्षेत्र का वैज्ञानिक और स्थायी समाधान किया गया।  

 

कार्य के दौरान निचले हिस्से में Reinforced Soil (RS) अर्थ वॉल का निर्माण कर कंक्रीट पेवमेंट प्रदान किया गया, जबकि ऊपरी भाग में ग्रेविटी वॉल के साथ सॉइल एंकरिंग के जरिए ढलान को मजबूती दी गई। इस समग्र तकनीकी उपचार से क्षेत्र में बार-बार होने वाले धंसाव और भूस्खलन की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।      

इस सुधार कार्य के बाद अब इस मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा, विशेषकर चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की यह पहल क्षेत्रीय अवसंरचना को सुदृढ़ करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा घाटों पर बढ़ी सतर्कता, पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Tue Apr 21 , 2026
लक्ष्मण झूला : चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से यात्रा मार्गों के साथ-साथ लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा घाटों के किनारे चिन्हित खतरनाक घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी साइन बोर्ड एवं जन-जागरूकता बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!