राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी को दी शुभकामनाएं

देहरादून : राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड सचिवालय पहुंचकर संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दीपक जोशी तथा महासचिव निर्वाचित होने पर राजेन्द्र रतूड़ी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने कहा कि संगठन सदैव कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक जोशी और राजेन्द्र रतूड़ी के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा संगठन और अधिक मजबूती के साथ कर्मचारियों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की उन्नति, समृद्धि एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें नंदलाल जोशी, अजय कान्त शर्मा, गुरमीत सिंह, प्रेम सिंह चौहान, अरविन्द पयाल, रवि नन्दन, बलेश कुमार, सुन्दर राम, बिपिन बडोनी तथा कुनाल शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाता रहेगा तथा सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कर्मचारी कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पैदल पहुंचकर किया जागरुक

Mon May 18 , 2026
पौड़ी : ईंधन बचत और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु सोमवार को “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नो व्हीकल डे” मनाते हुए अपने-अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!