टीएचडीसी टनल हादसा : एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या पहुंची नौ

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश में जारी रेस्क्यू अभियान के दौरान मंगलवार को एक और श्रमिक का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही हादसे में मृत श्रमिकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि एक श्रमिक अभी भी लापता है।

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमें लगातार टनल के भीतर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मंगलवार को अभियान के दौरान लुकास टोपनो (31) पुत्र बोयसा टोपनो, निवासी ग्राम सीमरटोली, पोस्ट कामरा, जिला खूंटी, झारखंड को टनल से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद से ही रेस्क्यू टीमें कठिन परिस्थितियों में लापता श्रमिकों की तलाश में जुटी हैं। टनल के भीतर मलबा और अन्य बाधाओं के बीच बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार हादसे में अब तक 9 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक श्रमिक अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू एजेंसियों की टीमें लगातार सर्चिंग में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि लापता श्रमिक की तलाश पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ जारी रखी जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी में हवन-शुद्धिकरण के विरोध में शिल्पकार सभा ने दी तहरीर

Thu Aug 20 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में हवन और शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर पर्वतीय शिल्पकार सभा चमोली ने विरोध जताया है। सभा ने मंगलवार को थाना गोपेश्वर में तहरीर देकर मामले में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!