रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय नैठा कौथीग मेला

कर्णप्रयाग। आदिबद्री के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय नैठा कौथीग पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का शुभारंभ हो गया। मेले में क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

शनिवार को मेले का उद्घाटन आदिबदरी की प्रधान आरती बहुगुणा और भलसों की प्रधान विजया बहुगुणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जीआईसी सिलपाटा की छात्राओं ने नेपाली गीत “बांधेरा मुस्कायला सांचेर मायाला” पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं जूनियर हाई स्कूल प्यूंरा की छात्राओं ने “मेरो गढ़ देश प्यारो गढ़ देश” गढ़ वंदना की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एसजीआरआर आदिबदरी की छात्राओं ने जागर नृत्य प्रस्तुत कर मेले में आए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जूनियर हाई स्कूल नगली, रंडोली, बेड़ी तल्ली, प्राथमिक विद्यालय आदिबदरी, ढमकर, रंडोली, बेड़ी तल्ली, हाई स्कूल विजय सैंण और जीआईसी कांसुवा की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

मेला समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने मेलार्थियों को संबोधित करते हुए मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मंच संचालन नवीन बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर हिमेन्द्र कुंवर, विजय चमोला, भुवन बरमोला, गंगा सिंह रावत, गैंणा सिंह रावत, आनंद नेगी, दिनेश जोशी और शैलेन्द्र रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sun May 17 , 2026
देहरादून। एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले हाईटेक गिरोह का एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने दिल्ली निवासी गिरोह के मास्टरमाइंड ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर परीक्षा में नकल कराने के लिए हाईटेक नेटवर्क तैयार करने का आरोप है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!