उत्तराखंड : कौडियाला के पास पलटी लोकल बस, आठ यात्री घायल

ऋषिकेश/टिहरी :  टिहरी जनपद के कौडियाला क्षेत्र में रविवार सुबह एक लोकल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा तथा एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम

Sun Jun 7 , 2026
कालसी की महिलाओं ने बदली अपनी तकदीर, सरसों तेल यूनिट बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान REAP परियोजना से मिली उड़ान, ‘हिलान्स’ ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम उत्कृष्ट गुणवत्ता के दम पर बाजार में मजबूत पहचान बना रही सरसों तेल यूनिट : सोनम गुप्ता 14 ग्राम संगठन, […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!