सेंट्रल कमांड अंतर-क्लस्टर अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का हुआ शुभारंभ

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में केंद्रीय कमान अंतर-क्लस्टर अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ हुआ। विशेष गौरव की बात यह रही कि क्लस्टर स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन द्वारा पहली बार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1 रुड़की तथा आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

सर्वप्रथम आज डायस स्टेडियम में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर तथा रेखा नेगी द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया।

प्रथम दिवस का पहला मैच एपीएस बीरपुर एवं एपीएस नं. 1 रुड़की के मध्य खेला गया, जिसमें एपीएस नं. 1 रुड़की ने एपीएस बीरपुर को 2-0 से पराजित किया। दूसरा मैच एपीएस नं. 1 रुड़की एवं एपीएस लैंसडाउन के मध्य सायंकाल खेला जाएगा। मैदान में छात्राओं के उत्साह एवं खेल कौशल ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा पहली बार इस स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विद्यालय परिवार की सराहना भी की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुन्द्रियाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनमें टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धा, गुरुवाणी और सुरक्षा के बीच खुले हेमकुण्ड साहिब के कपाट

Sun May 24 , 2026
चमोली : श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट शनिवार को विधि-विधान, शबद कीर्तन एवं गुरुवाणी के मधुर स्वर के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र एवं पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुण्ड साहिब की वार्षिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। कपाट […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!